उपायुक्त ऋतुराज के नेतृत्व में कई स्थानों पर चला विशेष स्वच्छता अभियान

रामगढ़: स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के तहत गुरुवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज के नेतृत्व में “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद कार्यालय परिसर, जज कॉलोनी, समाहरणालय परिसर, मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क रोड एवं सदर अस्पताल परिसर सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की।

अभियान में उपायुक्त ने स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि समाहरणालय परिसर के आसपास, व्यवहार न्यायालय परिसर, प्रमुख मार्गों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्वच्छता कार्यों की सतत निगरानी करने तथा चिन्हित स्थलों पर नियमित स्वच्छता गतिविधियां संचालित करने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मियों एवं सफाई कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा आमजनों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

इस क्रम में उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कचरा न फैलाएं, कचरे का निर्धारित स्थान पर ही निपटान करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।

मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के साथ-साथ कार्यपालक पदाधिकारी, नगर प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, जमादार एवं सफाई कर्मियों ने भाग लिया।