बनगड्डा में अनियंत्रित ट्रेकर पलटा, छह से ज्यादा घायल

रामगढ़: भदानीनगर ओपी क्षेत्र के रामगढ़-पतरातू फोरलेन स्थित बनगड्डा में मंगलवार दोपहर तकरीबन 12:15 बजे एक ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे वाहन पर सवार छह लोग घायल हो गये। जबकि अन्य को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल ले जाया गया।

घायल

मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में सड़क दुर्घटना के बाद बनी जाम की स्थिति के कारण ट्रेकर (BR14 P1974) रामगढ़ से पतरातू के रास्ते रांंची जा रहा था। वाहन पर 12 लोग सवार थे। सभी रांची जा रहे थे। इस क्रम में बनगड्डा के निकट ट्रेकर का पिछड़ा टायर फट गया। जिससे ट्रेकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और ट्रेकर को सीधा किया। एंबुलेंस पहुंचने पर छह से सात घायलों को इलाज के लिए रामगढ़ भेजा गया। जबकि दूसरे लोग अन्य वाहन से भुरकुंडा गये और कुछेक रामगढ़ लौट गये।

By Admin