रामगढ़: पतरातू प्रखंड के जवाहरनगर पंचायत में शुक्रवार को अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत का वितरण किया गया। उपर धौड़ा के पगला आश्रम से भगवा ध्वज और अक्षत कलश के साथ पंकज कुमार के नेतृत्व में राम भक्तों की टोली निकली और पंचायत का भ्रमण कर पूजित अक्षत का वितरण किया। इस दौरान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आगामी 22 जनवरी को आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना करने और भव्य रूप से दीपोत्सव मनाने का आव्हान किया गया। अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी ने की। उन्होंने पंचायत के लोगों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को महोत्सव के रूप में मनाने की बात कही।

Ram devotees distributed worshiped Akshat from house to house in Jawaharnagar Panchayat.

कार्यक्रम में सतीश ठाकुर, श्रवण कुमार, शुभम पासवान, दीपक कुमार, यदुनाथ प्रसाद, गोपी सिंह, अंजू ठाकुर, शोभा देवी, गुड़िया देवी, निर्मला देवी, लता साहनी, मधु कुमारी, गीता देवी, ममता देवी, प्रतीमा देवी सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!