रामगढ़: जुबली कॉलेज भुरकुंडा में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक एवं दो के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया।

अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने विचारों और सिद्धांतों को साझा किया। वहीं राष्ट्रीय युवा दिवस की प्रासंगिकता और महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने छात्र-छात्राओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात करने और राष्ट्रहित को सदैव सर्वोपरि रखने का आव्हान किया। 

कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर अनुज कुमार मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के परवत्शाली आध्यात्मिक आदर्श पुरुष थे जिन्हें युवा प्रणेता के रूप में जाना जाता है। वहीं  प्राचार्य डॉक्टर ए.के.एस. झा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार थे कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो तब तक रुकना नहीं चाहिए। यह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मौके पर डॉ. विशेश्वर रविदास, प्रो. सुनील कुमार, डॉ. बालमुकुंद सिंह, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. टी. के. झा, डॉ. बालकृष्ण, प्रो. गोपाल विश्वकर्मा, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, सुनील, मनोज प्रसाद, कृष्णा, दीपक, गायत्री, सुमन, कविता, रानी, अंजलि, कुमकुम, अमित, अजय, पूजा, सुहाना, खुशबू, दीपिका, परी, बिंदिया, सोनी, काजल, कोमल, रवि, रूपेश सहित कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!