धनबाद : संत थॉमस उच्च विद्यालय तोपचाँची धनबाद में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर विद्यालय के चेयरमैन रवि फ्रांसिस एवं प्राचार्य अतिश बैन के द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यालय के शिक्षक विक्टर घोष की देखरेख में किया गया।

इस मौके पर चेयरमैन रवि फ्रांसिस और प्राचार्य अतिश बैन के द्वारा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मौके पर मुख्य रूप से त्रिपुरारी सिंह, जुबैर आलम, जुनैद अख्तर, अनिल कुमार, इमरान खान, मंसूर हक, आकाश दीप सैनी, अन्नपूर्णा लोध, रिंकी बोस, दीपशिखा राज, रश्मि शर्मा, निलम सिन्हा, नीलम कुमारी, सुषमा जोन, रोजाना कुजुर रजिया खातून, दीपक महतो, सागर सिंह, अंशुमान चौबे, प्रिंस यादव, श्रीसंत, अभिलाषा, लिपी दुबे, साक्षी राय, साक्षी चौधरी, अनिशा सिन्हा, कनीज, जीनत, ओमप्रकाश मुर्मू सहित कई शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!