उरीमारी (हजारीबाग): भारत भारती विद्यालय उरीमारी के शिक्षकों ने शनिवार को सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार ने उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान विद्यालय के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार यादव ने उन्हें पुष्प गुच्छ दिया और प्राचार्य माहे आलम अंसारी जी के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया।
वहीं महाप्रबंधक ने शिक्षकों अभिवादन किया और स्कूल के बेहतर रिजल्ट पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के आधार हैं, जो नई पीढ़ियों को शिक्षित कर उनके भविष्य का निर्माण करते हैं। वहीं बातचीत के क्रम में विद्यालय के प्राचार्य माहे आलम अंसारी ने विद्यालय के आगामी वार्षिकोत्सव में शामिल होने के लिए महाप्रबंधक को आमंत्रित किया। जिसपर उन्होंने खुशी जताते हुए आमंत्रण स्वीकार किया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि महाप्रबंधक अजय कुमार जल्द ही सेवानिवृत्त होनेवाले हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व विद्यालय परिवार ने क्षेत्र के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर आभार जताया है और सुखमय जीवन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
मौके पर जीआर भगत, निदेशक अभिषेक कुमार यादव, उप प्राचार्य अर्जुन कुमार साव, शिव शाह, सीमा श्रीवास्तव ,सरिता गयासेन, राधिका कुमारी, अनिता कुमारी, रितु कुमारी मौजूद थे।
