गिद्दी (हजारीबाग): रेलीगढ़ा पू्र्वी पंचायत के वाशरी कॉलोनी में शनिवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास हुआ। अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत मुखिया लता सिंह ने नारियल फोड़कर कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि वार्ड संख्या चार दोतल्ला में महेंद्र सिंह के घर से संजू मिश्रा के घर तक 400 फीट पीसीसी सड़क का निर्माण 3, 99,700 रुपये की प्राक्कलित राशी से कराया जाएगा। इस दौरान मुखिया लता सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की सुविधाओं और सहूलियत के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेगा।
मौके पर सविता वर्मा, पूजा देवी, लीला देवी, मंजू देवी, चंपा साव, सरोजनी देवी, अंजू देवी, अमित करमाली, मनोज कुमार, शुभम कुमार, सागर कुमार, भुवनेश्वर मुंडा, सुरेश साव, पूर्व मुखिया राकेश कुमार सिंह उपस्थित थे।
