हजारीबाग जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष बने करण जायसवाल
हजारीबाग: मेन रोड स्थित इंद्रलोक टॉवर सभागार में रविवार को तीन खेल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता हजारीबाग खो-खो संघ के पूर्व उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने किया। आब्जर्वर के रूप में सुबोध कुमार और राजकुमार साव रहें। इस महत्ती बैठक में भतार मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड खो- खो संघ के महासचिव संतोष प्रसाद उपस्थित रहें ।
जिसमें हजारीबाग जिला खो-खो संघ, हजारीबाग जिला जम्प रोप संघ और हजारीबाग जिला नेट फुटबॉल संघ की बैठक हुई। जिसमें तीनों संघ के पुरानी कमिटी को भंग करते हुए नवीन कमिटी का गठन किया गया। जिसमें हजारीबाग जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष करण जायसवाल को बनाया गया। वहीं सचिव आलोक कुमार, उपाध्यक्ष कुणाल कुमार उर्फ़ हैप्पी, कोषाध्यक्ष रोशन ऐलन मरांडी को फेडरेशन से चुना गया ।
यह भी पढ़ें- विधायक मनीष जायसवाल ने बेहरी पंचायत में सामुदायिक भवन का किया शिलान्यास
वहीं हजारीबाग जिला जंप रोप संघ का अध्यक्ष संगीत सोनल, सचिव समीर कुमार अम्बष्ठ, कोषाध्यक्ष कुमार राजा और उपाध्यक्ष राजकुमार साव को चुना गया। हजारीबाग जिला नेट फुटबॉल संघ का अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, सचिव राजकुमार साव, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार और उपाध्यक्ष मंसूर आलम एवं कोलेश्वर गोप को चुना गया ।