301 कलशों की यात्रा निकली, महाभंडारे का हुआ आयोजन 

रामगढ़: सौंदा बस्ती स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव गुरुवार को पूरे भक्तिभाव से मनाया गया। अवसर पर 301 कलशों की यात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल महिला श्रद्धालुओं ने पास के जलाशय से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया। इसके उपरांत हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना की गई‌। पुरोहित आचार्य सत्येंद्र मिश्रा ने सभी अनुष्ठान और पूजा-अर्चना संपन्न कराई। यजमान के रूप में विकेस कुमार, महानंद साव, माधव प्रसाद, दीपक प्रसाद और किशोर प्रसाद सपत्नीक पूजा पर बैठे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई।

अवसर पर राज्यसभा सांसद आदित्य साहू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पूजा के उपरांत शाम में महाभंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

बताया जाता है कि एक वर्ष पूर्व असामाजिक तत्व द्वारा मंदिर की प्रतिमाएं खंडित किए जाने पर धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर में नयी प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। जिसके बाद मंदिर का यह पहला वार्षिकोत्सव मनाया गया है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक भागवत साहू, बासुदेव साहू, राम प्रसाद साहू, जगमोहन साहू, दयानंद प्रसाद, सुनील साहू, सुधीर प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, हरिहर प्रसाद, राजेश प्रसाद, विजय प्रसाद, बबलू गुप्ता, भोला, मिंटू समेत अन्य ने योगदान दिया।

By Admin

error: Content is protected !!