रांची/देवघर: मिमांसा फाउंडेशन और वी द पीपल अभियान के संयुक्त तत्वावधान में देवघर जिलें के मधुपुर में केनरा बैंक के ऊपर तल्लें में संविधान से समाधान विषयक पर चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया।
अवसर पर वी द पीपल अभियान की प्रशिक्षक इशिता सिंह एवं पवन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न गतिविधियों, फिल्म और समूह चर्चा के माध्यम से संविधान में नागरिक के तौर पर अपने अधिकार और दायित्वों को लेकर जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन संविधान से मुद्दों का जुड़ाव, अथॉरिटी तक पहुंचना, आवेदन लिखना, संविधान के अनुसार किसी नागरिक की यात्रा, स्वयं, समाज और राज्य के स्तर जानकारी देकर प्रतिभागियों को क्षमता वर्धन किया गया। जिससे की वह अपनी समस्याओं का समाधान पर पहल करने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहें।
मीमांसा फाउंडेशन के पियूष झा ने कहा कि मीमांसा फाउंडेशन और वी द पीपल अभियान के संयुक्त प्रयास किया जा रहे संविधान की जानकारी से ग्रामीणों को अपनी ताकत का एहसास कराना है और भारत के संविधान को जमीनी स्तर पर लोगों के बीच लाने का कार्य किया जा रहा है। वी द पीपल अभियान के द्वारा इस अभियान में लोगों को खुद से उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी मिल रही है। जिसे वह अपने कार्य को स्वयं करने में सक्षम होकर ग्राम सभा को मजबूत कर पाएंगे। वहीं प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को सिटीजन चैंपियन का प्रमाण पत्र दिया गया।
मौके पर मुख्य रूप से शाहजना परवीन, अनिता कुमारी, अनिता देवी, पिंकी देवी, गुलनाज हाशमी, सोनी कुमारी, पूजा कुमारी, गीता हंसदा, रीता देवी, शीशम देवी, जूली देवी, मधु देवी, मेरी मुर्मू, अंजू कुमारी, इशरत प्रवीण, इस्मत खातून, सलमा बेगम, पापली कुमारी, रीता देवी, मेघा झा, बबीता देवी, चांदनी कुमारी, मधु देवी, तानिया परवीन, फरीदा खातून, निखत परवीन, रानी खातून सहित कई लोग मौजूद थे।