Three-day MP Cultural Festival endsThree-day MP Cultural Festival ends

समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल हुए शामिल

रांंची: आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का रविवार को भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश शामिल हुए। अवसर पर रांंची लोकसभा के सांसद संजय सेठ ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह और कल्पतरु का पौंधा भेंटकर उनका स्वागत किया।

Three-day MP Cultural Festival ends
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का स्वागत करते

महोत्सव के आखिरी दिन झारखंड सहित अन्य राज्यों के कई कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा और नृत्य से अनोखा समां बांध दिया। बताया गया कि महोत्सव में रांंची लोकसभा क्षेत्र से 2683 लोक कलाकारों ने भाग लिया और झारखंड की संस्कृति और लोककला पर आधारित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

बताते चले कि झारखंड के लोक कलाकारों को  प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रांंची सांसद संजय सेठ के सौजन्य से तीन दिवसीय सांसद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।