हजारीबाग: बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग-बड़कागांव मुख्य मार्ग पर 13 माईल के निकट ट्रक ने हाइवा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में ट्रक पर सवार तीन लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर और एक अन्य घायल हो गए।

मिली जानकारी के रविवार की सुबह तकरीबन 09:30 बजे गेंहू लदा ट्रक (JH 02 BK 5819) हजारीबाग की ओर से बड़कागांव की ओर जा रहा था। इस क्रम में 13 माइल के ट्रक अनियंत्रित होकर बायीं ओर चल रहे कोयला लदे हाइवा से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक पर सवार एक व्यक्ति दयानंद की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सूरज गुप्ता और रामचंद्र घायल हो गए।

मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए हजारीबाग भेज दिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!