रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र के रांची-पतरातू मार्ग पर पिठौरिया घाटी में गुरुवार को एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया हादसे में ट्रेलर के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार आयरन लॉग लदा ट्रेलर (OD 14 AA 4449) रांची से पतरातू की ओर जा रहा था। इस क्रम में राड़हा पुल के निकट ट्रेलर अनियंत्रित होकर ढलान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मामले की सूचना पिठौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ट्रेलर की केबिन से चालक के शव को निकाला गया।  मृतक की पहचान ओडिशा निवासी प्रह्लाद कामिला (40 वर्ष) पिता गोपिनाथ कामिला, पारादीप, जिला जगतसिंहपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताते चलें कि पिठौरिया घाटी के राड़हा पुल के पास आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए को प्रयास होता नहीं दिखता है। 

By Admin

error: Content is protected !!