रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के तहत बुधवार को पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। शाम पांच तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहले चरण में 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। खरसावां में सर्वाधिक 77.32 प्रतिशत और रांची में सबसे कम 51.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में अधिक मतदान हुआ है। मतदान संपन्न होने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मतदान कार्य शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की बात कही।
पहले चरण में 43 सीटों पर मतदान प्रतिशत
ईचागढ़ – 69.00%, कांके -57.89%, कोडरमा- 62.0%, कोलेबिरा – 68.62%, खरसावां – 77.32%, खूंटी – 69.53%, गढ़वा – 66.46%, गुमला – 65.46%, घाटशिला – 70.05%, चक्रधरपुर – 66.50%, चतरा – 61.16%, चाईबासा – 68.61%, छतरपुर – 60.88%, जगन्नाथपुर – 66.26%, जमशेदपुर पश्चिम – 55.95%, जमशेदपुर पूर्वी – 56.72%, जुगसलाई – 64.53%, डालटनगंज – 64.82%, तमाड़ – 67.12%, तोरपा – 67.03%, पांकी – 65.13%,पोटका – 72.29%, बरही – 61.10%, बरहागोड़ा – 76.15%, बिशुनपुर – 70.06%, बरकट्ठा – 59.10%, बड़कागांव – 66.32%, भवनाथपुर – 68.20%, मझगांव – 69.40%, मनिका – 64.15%, मनोहरपुर – 63.43%, मांडर – 72.13%, रांची – 51.50%, लातेहार – 69.70%, लोहरदगा – 73.21%, विश्रामपुर – 62.63%, सरायकेला – 71.54%, सिमडेगा – 68.70%, सिमरिया – 65.65%, सिसई – 71.21%, हजारीबाग – 57.65%, हटिया – 58.20%, हुसैनाबाद – 59.04%