रामगढ़:  पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की पहल “प्रहरी” के तहत शनिवार को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में पुलिस ने पैदल गश्ती अभियान चलाया। जिसमें पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार और भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। अभियान में भुरकुंडा और पटेलनगर सहित आसपास के मुख्य मार्गों, संवदेनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्ती की गई। इस दौरान सड़क पर मनमाने ढंग से वाहनों की पार्किंग पर पुलिस ने चालकों को समझाते  हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की भी अपील की। 

बताते चलें कि विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने “प्रहरी” इनीसिएटिव की शुरुआत की है। जिसमें पुलिस अधिकारियों को थाना और ओपी क्षेत्र में पैदल गश्ती के निर्देश दिए गए हैं। जिससे अड्डेबाजी, नशाखोरी, छेड़खानी जैसे अपराधों पर अंकुश लगे और आम जनता से पुलिस के संबंध बेहतर हो सके।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!