रांची : भारत सरकार के महिला बाल विकास एवं आयुष विभाग केे केेंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र मूंजपारा सरकारी दौरे पर झारंखड पहुंचे। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में उनके आगमन पर  गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने भाजपा प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने महिला और बाल विकास तथा आयुष मंत्रालय द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। वही बैठक में सांगठनिक बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, अविनेश कुमार, किसलय तिवारी, सीमा सिंह, पवन साहू, गणेश मिश्र, ललित ओझा सहित कई मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!