भुरकुंडा (रामगढ़): सीसीएल भुरकुंडा परियोजना क्षेत्र के चारों राजस्व गांव देवरिया बरगावां, दुंदुवा, कुरसे और बलकुदरा के ग्रामीणों ने बुधवार को जवाहर नगर पंचायत भवन में बैठक की। संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता सूरज हेंब्रम और संचालन कृष्ण मुर्मू ने किया। बैठक में भुरकुंडा रोड सेल और नये पैच पर  आउटसोर्सिंग के तहत हो रही माइनिंग में भागीदारी को लेकर चर्चा की गई।  बैठक में कहा गया कि भुरकुंडा रोड सेल को लेकर बनी विभिन्न समितियों का विलय कर  संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा के बैनर तले एकजुट कर दिया गया है। अब चारों राजस्व ग्राम देवरिया बरगवां, दुंदुआ, कुरसे एवं बलकुदरा के विस्थापित एवं प्रभावित परिवार एक मंच से रोड सेल और आउटसोर्सिंग  माइनिंग में रोजगार के मुद्दे पर संघर्ष करेंगे।

मोर्चा ने सीसीएल प्रबंधन से मांग करते हुए कहा है कि 10 दिनों के भीतर सक्षम प्रशासनिक पदाधिकारियों, सीसीएल प्रबंधन तथा चारों राजस्व ग्रामों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक आयोजित की जाए। बैठक में भुरकुंडा रोड सेल को शीघ्र खोलने, आवश्यक ऑफर जारी करने, संचालन की प्रक्रिया पूरी करने तथा स्थानीय विस्थापित एवं प्रभावित परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराने पर ठोस निर्णय लिया जाए।

बैठक में स्पष्ट कहा गया कि है यदि निर्धारित अवधि के भीतर संयुक्त बैठक आयोजित नहीं की जाती और रोड सेल को शीघ्र चालू करने की दिशा में ठोस पहल नहीं होती है, तो चारों राजस्व ग्रामों का संयुक्त विस्थापित प्रभावित मोर्चा लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की पूरी जिम्मेदारी सीसीएल प्रबंधन एवं प्रशासन की होगी।

बैठक में प्रमुख रूप से राणा प्रताप सिंह, झारी मुंडा, फुलेश्वर राम, विजय साहू, जोगेंद्र यादव, कैलाश प्रसाद, अजय साहू, राजाराम प्रसाद साहू, संजय मांझी, रामदास बेदिया, रोहित मुंडा, कमलेश सिंह, संजय यादव, कपूर सिंह, महेश सिंह, हरिचरण, राजेंद्र मुंडा, अनिल एक्का, सुरेंद्र सोरेन, मानाराम मांझी, उमेश बेदिया, राज मुर्मू, सूरज मुर्मू, विजय हेम्ब्रोम, महावीर मांझी, सहदेव मांझी, अभिजीत सोरेन, छोटू बेदिया, महेश मुर्मू, विष्णु हेम्ब्रोम, पारो देवी, सुंदरी देवी, ललिता देवी, मालती देवी, सरिता देवी, हीरा देवी, रीना देवी, नमिता देवी, बसंती देवी, नरेंद्र बेदिया, सुनील बेदिया, राजेश महतो सहित चारों राजस्व ग्रामों के सैकड़ों विस्थापित और प्रभावित ग्रामीण उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!