लातेहार: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सोमवार को उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत जिले भर की चुनावी पाठशालाओं और +2 विद्यालयों कॉलेजों में बने इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों के माध्यम से व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। चुनावी पाठशालाओं और ईएलसी की बैठकों की अध्यक्षता नोडल पदाधिकारियों ने की। इसमें भावी और युवा मतदाताओं को SIR-2026 की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से मिले Leaflet-1 और Poster-1, 2 के जरिए नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन की जानकारी दी गई।

इस दौरान 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया। छात्रों से अपील की गई कि वे अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के पात्र लोगों को भी नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

जागरूकता कार्यक्रम का अनुश्रवण प्रखंडवार वरीय पदाधिकारियों ने किया। इसमें अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। PVTG और दूरस्थ क्षेत्रों में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने गतिविधियों की समीक्षा की। संबंधित बीएलओ और वालंटियर भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने की अपील 

मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय लातेहार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय गर्ल्स और उत्क्रमित उच्च विद्यालय करकट में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त ने छात्रों से SIR-2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।उपायुक्त ने कहा कि “शुद्ध, अद्यतन और समावेशी मतदाता सूची ही निष्पक्ष और मजबूत लोकतंत्र की नींव है।” सभी नागरिकों, खासकर पहली बार वोट देने वाले युवाओं से समय पर नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का आग्रह किया गया।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, बीडीओ लातेहार मनोज कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!