रामगढ़: पतरातू प्रखंड के देवरिया पंचायत में श्री राम उत्सव को लेकर पूजित अक्षत निमंत्रण पत्र बांटा गया। इस खास मौके पर ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ गांव के शिव मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान जय श्री राम के जयकारे के बीच घर-घर जाकर पूजित अक्षत वितरण कर आगामी 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का आव्हान किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व गांव के समाजसेवी रजललाल मुंडा ने किया। मौके पर उन्होंनेने कहा कि राम उत्सव को लेकर घर-घर निमंत्रण दिए जा रहे हैं। पूरे गांव में भक्तिमत्र वातावरण बना हुआ है।
शोभा यात्रा में संजय यादव, राजू यादव, सुजीत महतो, राजकुमार, सुरेंद्र, शेखर, अक्षत करमाली, आकाश भुइंया, सुरेंद्र महतो, किशोर करमाली, सावित्री देवी, शिवरानी, पिंकी देवी, रुक्मिणी देवी, सुनीता कुमारी, हेमंती देवी, प्रीति कुमारी, संजू देवी, रेखा देवी सहित कई शामिल रहे।