PM Narendra Modi's mother Heeraben merged in PanchatatvaPM Narendra Modi's mother Heeraben merged in Panchatatva

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन शुक्रवार को अहले सुबह 3:30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में हो गया। हीराबेन 100 वर्ष की थीं। इधर तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें ईलाज के लिए यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनका ईलाज चल रहा था।

गांधीनगर के रायसण गांव में नरेंद्र मोदी के भाई पंकज मोदी के घर से हीराबेन की अंतिम यात्रा निकाली गई। सेक्टर 30 के मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार हुआ। शव यात्रा में प्रधानमंत्री, उनके परिजन सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

वहीं हीराबेन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। विदेश के कई राष्ट्राध्यक्षों ने निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त है। वहीं भारत के पक्ष-विपक्ष दिग्गज राजनेताओं ने मां हीराबेन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।