mrs world 2022 sargam kaushal

21 वर्ष बाद भारत ने जीता खिताब

Khabarcell.com

Mrs world 2022 : अमेरिका के लास वेगस में आयोजित मिसेज वर्ल्ड पेजेंट प्रतियोगिता में 21 साल बाद भारत का परचम लहराया है। जम्मू की सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में 63 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी को पछाड़ते हुए सरगम कौशल ने जीत दर्ज की है। वहीं सरगम को Most exotic national costume श्रेणी में जीत मिली है।

मिसेज वर्ल्ड 2022 की घोषणा होते ही सरगम भावुक हो उठीं। ताज पहनाये जाने पर सरगम की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। सरगम पेशे से शिक्षिका है और वर्ष 2018 में उनकी शादी नेवी ऑफिसर से हुई है। अपनी जीत का श्रेय उन्होंने अपने माता पिता और पति को दिया है।

21 वर्ष पूर्व यह खिताब डॉक्टर अदिति गोवित्रिकर ने जीता था। अदिति ने मॉडलिंग और भारतीय फिल्मों में अभिनय भी किया। मिसेज इंडिया आईएनसी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यह जानकारी साझा किया है। वहीं ट्वीटर पर सरगम को प्रशंसकों की खूब बधाइयां मिल रही हैं। 

 

Image source- social media

यह भी पढ़ें- Hair care: बालों को ऐसे बनायें घने और चमकदार

By Admin

error: Content is protected !!