प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंतीPandit Nehru Jayanti in Congress Office

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाई गयी। इस अवसर पर पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्रता के पश्चात अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता से सभी चुनौतियों को पार कर एक सशक्त, समृद्ध, आधुनिक व प्रगतिशील भारत के निर्माण में उनका अतुल्य योगदान दिया, जो सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पूरे विश्व में भारत को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पंडित जवाहर लाल नेहरू को देश के गरीबों से प्रेम था, देश के भविष्य बच्चों से प्रेम था और सबसे बड़ी बात यह थी कि वो सदैव देश के विकास के प्रति तत्पर थे। प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि आज देश की समृद्धि और मजबूती में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अतुलनीय है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू के संकल्पों को दुहराया तथा इसे पूरा करने के लिए अथक परिश्रम करने का संकल्प लिया।

अवसर पर राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, निरंजन पासवान, जगदीश साहु, नेली नाथन, भानू प्रताप बड़ाईक , प्रेम कुमार, सुरेन राम, केके गिरी, सुभाष अग्रवाल, उमेश चौधरी, राजीव प्रकाश चौधरी, बिनोद सिंह, प्रभात कुमार, नरेन्द्र लाल गोपी, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा, अजय सिंह, फिरोज रिज्वी मुन्ना, छोटू सिंह, विकास सिंह, अख्तर अली, अनिल उरांव, सुरेश कुमार, राजन वर्मा, आरपी राय, मो फिरोज आलम, अजय कुमार, दामोदर प्रसाद, रामानंद केशरी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल थे।

 

By Admin