साहिबगंज: सिद्धो कान्हो सभागार में आज राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक, अंचलाधिकारीयों के साथ NH-80 के फेज 2 में होने वाले सर्वे एवं अन्य कार्यों के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान राजस्व निरीक्षक, अंचल निरीक्षक एवं उप निरीक्षक, अंचल निरीक्षक को भू-अर्जन से संबंधित सभी ऑनलाइन प्रक्रियाओं की जानकारी बिंदुवार दी गयी।
इस क्रम में उन्हें सर्वे कार्य से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई गई। साथ ही उन्हें बताया गया कि सर्वे करते समय रैय्यत की भूमि डॉक्यूमेंट के आधार पर अमीन के साथ नाप ले एवं एरिया की रिपोर्ट दें जिसके आधार पर रैय्यत को नोटिस किया जाएगा।
इस क्रम में उन्हें रैय्यतों की भूमि की एवं उनकी जानकारी से संबंधित बुकलेट की विस्तृत जानकारी भी दी गई। सभी को भूमि राशि पोर्टल की जानकारी दी गई जिसमें उन्हें संबंधित डाटा उपलोड करना है।
कार्यशाला के दौरान उपायुक्त राम निवास यादव ने सभी अंचल अधिकारी एवं राजस्व निरीक्षकों, उप निरीक्षक से कहा कि सर्वे कार्य के दौरान भू अर्जन से संबंधित रैय्यत के दस्तावेज सही ढंग से जांच करते हुए उनका अवार्ड तैयार करें ताकि कोई उन्हें भी शिकायत ना रहे। उन्होंने कहा कि आप सभी को सर्वे कार्य एवं डाटा एंट्री के लिए बुकलेट उपलब्ध कराया गया है इसका सही प्रशिक्षण ले एवं जमीनी स्तर पर कार्य करें ताकि रैय्यतों को मुआवजे की राशि ससमय मिल सके।