साहिबगंज: झारखंड मजदूर संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रेलवे जनरल इंस्टिट्यूट स्थित तारा मंदिर परिसर में शनिवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मजदूर संघ के उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 30 जून को हूल दिवस कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती के लिए प्रत्येक प्रखंड में संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया। जिसमें साहिबगंज ग्रामीण एवं मंडरो प्रखंड प्रभारी ब्रह्मदेव यादव, बोरियों मरियम मुर्मू, बरहेट संतोषनी मरांडी, तालझारी रंजीत कुमार यादव, उधवा ललित कुमार सिंह, बरहरवा बासुदेव चौधरी, पतना ब्रह्मदेव यादव, राजमहल नगर व ग्रामीण ललित कुमार सिंह, बरहरवा नगर बासुदेव चौधरी, साहिबगंज नगर मनोज खुडानिया शामिल हैं।
बैठक में ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी प्रखंड प्रभारी पूरी लगन से कार्य करें। किसी भी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठित करने पर जोर दिया।
मौके पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री ललित कुमार सिंह, सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर रंजीत यादव, बरहेट प्रखंड अध्यक्ष रानी हंसदा, कार्यकारी अध्यक्ष चंचल कुमार यादव, सुगमणि देवी, कोमति सोरेन, माकुम मरांडी, सुनीता बेसरा, बल्ही मरांडी, राम मुर्मू, राकेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।