आउटसोर्सिंग कंपनी के मैन पावर में 60 फीसदी भागीदारी की मांग

भुरकुंडा (रामगढ़): रैयत विस्थापित मोर्चा और झारखंडी बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को रिवर साइड में फिर एकबार ओबी ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करा दिया है। जिससे संगम माइन के नये पैच पर बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा की जा रही ओबी ढुलाई फिलहाल रूक गई है। ट्रांसपोर्टिंग में लगे वाहन जहां-तहां थम गए हैं। वहीं नियोजन की मांग को लेकर मोर्चा के लोग अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए हैं। सीसीएल प्रबंधन और आउटसोर्सिंग कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

मामले पर रैयत विस्थापित मोर्चा के नेता रंजीत बेसरा ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन को लेकर पूर्व में अनिश्चितकालीन धरना दिया गया। जिसपर भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन ने सार्थक पहल करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब तक नियोजन नहीं दिया गया है। कहा कि अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। आउटसोर्सिंग कंपनी के मैन पावर में स्थानीय बेरोजगारों को 60 फीसदी भागीदारी दे, अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा। 

आंदोलन में उपाध्यक्ष विरेंद्र मांझी, शंकर मांझी, सन्नी बेसरा, धनीराम मांझी, सुशील मुर्मू, ठुरका मांझी, रंजीत मांझी, मनोज मांझी, राजेश मुर्मू, ब्रह्मदेव मुर्मू, सूरज मुर्मू, विक्रम हेंब्रम, विनय बेसरा, सुमित बेसरा, मनीष हेंब्रम, प्रिंस बेदिया, सुधीर मुंडा, सिकंदर करमाली, सोनू गिरी, अनूप गोप, सुरेंद्र राम, बबलू हांसदा, दिनेश मुर्मू, राकेश मुंडा, मिलन यादव, पवन हेंब्रम, समीर बेसरा, मृदुला किस्कू, अवंति हांसदा, मनीता देवी, बसंती देवी, ललिता देवी, किशुन नायक, किशन मुर्मू, मनोज मुर्मू, आशीष मुर्मू, चुन्नू मांझी सहित अन्य शामिल हैं।

 

 

By Admin