• धरती आबा को दी श्रद्धांजलि, चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जमशेदपुर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 123वें शहादत दिवस पर शुक्रवार को टाटा स्टील फाउंडेशन और जनजातीय जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में सीतारामडेरा स्थित सामुदायिक केंंद्र के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें बतौर मुख्य अतिथि टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रबंधक निकिता टोप्पो, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पदाधिकारी सीतारामडेरा सामुदायिक केंद्र चंद्रशेखर मुर्मू , समाजसेवी दशमत सोरेन, परशुराम सामत, समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी, राकेश उरांव, उपेंद्र बानरा, रवि संवैया, अनूप कुमार टोप्पो, प्रदीप साल , हरे कृष्ण कालिंदी, लक्ष्मी मुंडा , रूबी बासा, मुंडा समाज के सचिव सह अधिवक्ता राज श्री नाग नंदलाल पातर शामिल रहे। पढ़ते रहिए खबर सेल.कॉम।
सर्वप्रथम आदिवासी परंपरा के अनुरूप अनुष्ठान पूर्वक कार्यक्रम की शुरुआत हुई । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का आदिवासी परंपरा के अनुरूप अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर आदिवासी परंपरा के अनुरूप पूजा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। अवसर पर वक्ताओं ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी और उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके विचारों को आत्मसात कर उनके बताये मार्ग पर चलने की बात कही। खबर सेल की खबर। कार्यक्रम में आगे बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में स्थानीय बच्चों ने भाग लेते हुए भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित चित्र उकेरे। वहीं भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन हुआ। जिसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने डॉक्यूमेंट्री देखी। खबर सेल से निकाली हुई खबर।
कार्यक्रम के अंत में चित्रांकन प्रतियोगिता के विजय प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। विजेताओं में
बालिका वर्ग में प्रथम – लक्ष्मी लुगुन, द्वितीय- वर्षा कश्यप, तृतीय – तनीषा शामत रही। वहीं बालक वर्ग में प्रथम – अर्जुन सामत, द्वितीय – सौरभ मुंडा, तृतीय – विक्रांत मुंडा रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जन जातीय जागृति मंच के अध्यक्ष देवराज मुंडा और संचालन रोशन कुमार नाग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन आजंक्या बिरूआ ने दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में बृज देवगन, सोमनाथ हेमरम, धनंजय सोरेन, सिम्मी कश्यप, अनीता सामत, गीता सांण्डील, पूजा नाग, भारती नाग, बुधराम नाग, रश्मि, रेखा, सहित कई अन्य ने सराहनीय योगदान दिया।
