Kanwariya's car collided with a tree, one dead, four injuredKanwariya's car collided with a tree, one dead, four injured

दुमका: हंसाडीह थाना क्षेत्र कुमराहाट रेलवे स्टेशन के निकट एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार एक कांवरिये की मौत हो गई। जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के रोहतास निवासी  कांवरिये  दुमका जिले  के बासुकीनाथ धाम में जलार्पण कर वापस लौट रहे थे। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार  युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंंद्र ले जाया गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  पुलिस दुर्घटना के संबंध में छानबीन कर रही है।