गिरीडीह: बनवासी विकास आश्रम गिरिडीह तथा कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन (दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में बगोदर प्रखंड के कुस्मर्जा, कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय, बगोदर एवं अटकाडीह में रैली का आयोजन किया गया। मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन मंजू दस ने कहा कि मानव तस्करी आज समाज का ज्वलंत मुद्दा हैं और इससे हर बच्चों को जागरूक होना चाहिए। ओम प्रकाश ने कहा कि आज झारखंड में मानव तस्करी एवं ठग शादी बहुत हो रहा हैं। जिसे लेकर हम सबको सजग एवं जागरूक होना होगा।

कार्यक्रम समन्यवक उत्तम कुमार ने कहा कि एक आंकड़े के अनुसार झारखण्ड के तस्कर प्रभावित जिलों में दुमका, पाकुड़, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम, रांची हज़ारीबाग जिलें शामिल हैं। तस्करी की शिकार अधिकांश बच्चियां उरांव, मुंडा, संथाल, गोंड जनजातियों की हैं। पिछलें आठ सालों में झारखण्ड के विभिन्न जिलों से 4765 नाबालिक लापता हुए थे। इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत भी पहुंची। जिसमें 3997 बच्चें बरामद हुए जबकि 768 बच्चें अब भी लापता हैं। यह आंकड़ा वर्ष 2015 से 2022 तक का है। उन्होंने बताया कि पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में प्रत्येक वर्ष 500 से अधिक नाबालिक लापता होते हैं। एनसीआरबी के 2021 के आंकड़ों के अनुसार 123 लोगों को बल पूर्वक काम कराने के लिए अपहरण किया गया था। जबकि चार का शारीरिक शोषण और वेश्यावृति के लिए। वहीं 108 लोगों की मानव तस्करी घरेलू काम के लिए और 09 लोगों की मानव तस्करी बल पूर्वक शादी के लिए की गई थी। इस तरह के आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि राज्य में लापता बच्चों का मामला साल दर साल गंभीर बनता जा रहा है।

वहीं जागरूकता रैली में शामिल बच्चों के हाथों में विभिन्न तरह के नारों की तख्तियां थीं। इस दौरान बच्चों ने बाल तस्करी बंद करो, हर बच्चे का हैं अधिकार पढ़ाई लिखाई पूरा प्यार, बाल तस्करी बंद करो शिक्षा का प्रबंध करो, बाल मजदूरी हटाओ बच्चों का बचपन बचाओ, मेरी विनती सुनो बाल तस्करी बंद करो, बचपन न जाने दें बेकार बच्चों को दें बाल अधिकार, मेहनत मजदूरी न करवावो इन हाथो में कलम थमावो के नारे लगाएं।

कार्यक्रम को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से भागीरथी देवी, यशोदा देवी, ओमप्रकाश महतो, उत्तम कुमार, विनय पाठक, महेंद्र तिवारी, रवि कुमार, शिला कुमारी, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, पूजा कुमारी, सबिता कुमारी, पूनम कुमारी, सपना कुमारी, सोनू कुमार, रुस्तम अंसारी, मनीष शर्मा, पवन कुमार सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!