गढ़़वा: पुलिस को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के पांच लाख के इनामी उग्रवादी को पकड़ने में सफलता मिली है। रंका एसडीपीओ संतोष कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस को पटसर, चेटे, शूली, गोरियाकरम गांव के आसपास के जंगलों में उग्रवादियों के हलचल की गुप्त सूचना मिली थी।

जिसपर टीम का गठन कर अभियान चलाया गया। जिसमें मनोज परहिया को गिरफ्तार किया गया। मनोज पहरिया रमकंडा थाना क्षेत्र गोरियाकरम का रहनेवाला है और जेजेएमपी का जोनल कमांडर बताया जाता है। वह कई कांडों में वांछित है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

By Admin

error: Content is protected !!