प्रतिस्पर्धा से बढता है बच्चों का मनोबल : विजयंत कुमार

रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में शनिवार को वार्षिकोत्सव के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छठी कक्षा लेकर 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

अवसर पर प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रतिस्पर्धा से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और संघर्ष करने क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही उन्हें अपनी शारीरिक क्षमताओं के आंकलन करने का मौका मिलता है।

मैराथन का शुभारंभ प्राचार्य विजयंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के तहत बालकों के लिए पांच किलोमीटर और बालिकाओं के लिए तीन किलोमीटर की दौड़ तय की गई।  जिसमें विद्यालय के बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और दौड़ को पूरा किया।

बालकों की दौड़ में विष्णु मुर्मू पहले, आयुष कुमार दूसरे और राहुल मुंडा तीसरे स्थान पर रहे। जबकि बालिकाओं की दौड़ में सुनैना कुमारी, मुस्कान कुमारी, अल्फा कच्छप क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही।

इसे भी पढ़ें- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यशाला संपन्न

आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक कंचन सोनी, कंचन दास, जय किशोर महतो, अनुराग मद्धेशिया, धर्मेश सोनी, मोहनलाल बेदिया, सूरज देव सिंह, विश्वक सेन, सुनील साव, अंजलि सिन्हा, सीमा मुंडा, पूनम सिन्हा सहित अन्य ने योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!