1251 applications were received in the camp organized in Tongi Panchayat.

हजारीबाग: डाड़ी प्रखंड के टोंगी पंचायत सचिवालय में गुरूवार को “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत शिविर आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पशुपालन पदाधिकारी न्यूटन तिर्की, झामुमो नेता राजकुमार महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष डाड़ी प्रखंड लखनलाल महतो, अनन्या मुखर्जी, प्रखंड विकास पदाधिकार अन्नू प्रिया, सीओ निशांत अंबर, मुखिया रिंकी कुमारी, प्रखंड प्रमुख दीपा देवी और जिप सदस्य डाड़ी भाग 02 पिंकू देवी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

 अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विभागों के कई स्टॉल लगाए गए। जहां सरका द्वारा चलायी जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं के प्रदर्शन के साथ-साथ परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।  शिविर में कई योजनाओं के कुल 1251आवेदन प्राप्त किए गए। जिसमें 877 आवेदनों का निष्पादन किया गया। जबकि 374 पेंडिंग हैं।

परिसंपत्तियों के वितरण में साइकल के लिए 112 लाभुकों को चेक, 30 को साड़ी, धोती और लुंगी, 55 को कम्बल तथा 633 क्लस्टर सदस्यों को आईडी कार्ड, 49 को लाभुक उन्मुखी योजना के तहत सर्वजन पेंशन योजना, 06 को गुरूजी क्रेडिट कार्ड दिया गया। वहीं 291 को अबुवा आवास योजना से जोड़ा गया।

इस मौके पर नोडल पदाधिकारी उज्ज्वल किशोर, अजीत कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार, बीरेंद्र कुमार रवि, अभिषेक पन्ना, गुलाम मुस्तफा, रौशन कुमार, आशीष कुमार, अनिल सिन्हा, महेश प्रसाद, बजरंग मिस्त्री, वासुदेव गंझू, अर्जुन कुमार, मिथुन कुमार, राजू प्रजापति, बबन कुमार, मो.एकलाख, राजेश्वर प्रजापति, राहुल राज, अरुण यादव, बिनोद प्रजापति, प्रकाश कुमार, सीडीपीओ डाड़ी अप्सरा परवीन, अमित कुमार, पुष्पा कुमारी, निशा कुमारी, अप्पू कुमार सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!