रामगढ़: भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा पतरातू प्रखंड कार्यालय में गुरूवार को झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का 80वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सदस्य सह झारखंड राज्य परिवहन प्राधिकार सदस्य संजीव बेदिया ने केक काटकर शिबू सोरेन जन्मदिन मनाया। वहीं संजीव बेदिया सहित कार्यक्रम में उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच केक और मिठाई बांटी गई।
मौके पर आजाद अंसारी, संजय कुमार वर्मा, जय राम बेदिया, हीरालाल बेदिया, सीताराम मुंडा,राजेंद्र बेदिया, उदय मालाकार, अलीम अंसारी, मुन्ना अंसारी, मुकेश राउत, इस्लाम शौकत अंसारी, सत्य नारायण यादव, अशोक रजक, सुमन देवी, वैज्यंती देवी, नेमा देवी, यास्मीन, बाल किशुन, मुकेश पासवान, गणेश बेदिया, निशांत रंजन सहित कई मौजूद रहे।

