हजारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बनने पर समर्थकों में खुशी की लहर
गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल का रामगढ़ जिले में भाजपाईयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। रांंची से पतरातू होते हुए रामगढ़ के रास्ते हजारीबाग जाने के क्रम में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी।

पतरातू में गर्मजोशी से मिले कार्यकर्ता, दी बधाई
पतरातू लेक रिसोर्ट के निकट भाजपा पतरातू मंडल अध्यक्ष राजाराम प्रजापति के नेतृत्व में मनीष जायसवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। स्वागत करनेवालों में दुर्गा चरण प्रसाद, राजीव जायसवाल, डॉक्टर संजय सिंह, सरिता ठाकुर, उपाध्यक्ष सह मुखिया किशोर कुमार, महतो, विजय कुमार साहू, गणेश कुमार ठाकुर, अवधेश सिंह, पंकज कुमार सिंह, संजय रजक, रामेश्वर महतो, रंजन भगत, नंदकिशोर महतो, रणधीर कपूर, भुवनेश्वर सिंह, सहित अन्य शामिल रहे। वहीं सौंदा डी लेनिन चौक और भुरकुंडा छठ मंदिर के निकट भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से मनीष जायसवाल का स्वागत किया। इस दौरान मनीष जायसवाल ने छठ मंदिर में मत्था टेका।

भुरकुंडा में जोरदार स्वागत, समर्थन में जमकर हुई नारेबाजी
भुरकुंडा बाजार मे संकटमोचन मंदिर के निकट भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुके और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ” मनीष जायसवाल जिंदाबाद” और “हमारा नेता कैसा हो-मनीष जायसवाल जैसा हो”, के नारे भी लगाए। स्वागत करने वालों योगेश दांगी, संजीव कुमार बावला, सत्येंद्र नारायण सिंह, अशोक सोनी, महेंद्र सिंह, ज्योति सिंह, शंकर प्रसाद, सुभाष दास, अखिलेश टोप्पो, राजेश गुप्ता, दीनबंधु सिंह, देवकुमार सिंह, बाबूलाल नायक, लक्ष्मी देवी, खुशबू देवी, अमिता सोनी, आकाश साहू, प्रकाश नायक, जनार्दन सिंह, कमलेश सिन्हा, विनोद सिंह, सत्य प्रकाश, उमेश सिंह, विजय सिंह सहित अन्य शामिल रहे। इसके साथ ही भदानीनगर और बरकाकाना में भी मनीष जायसवाल का कई जगहों पर स्वागत हुआ।
रामगढ़ के सुभाष चौक पर गाजे-बाजे के साथ हुआ स्वागत
रामगढ़ के सुभाष चौक पर सासंद प्रत्याशी मनीष जयसवाल का ढोल नगाड़े और गाजे बाजे के साथ स्वागत हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुके देकर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। “मनीष जायसवाल जिंदाबाद” के नारे भी खूब लगाये गये। स्वागत करनेवालों जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, उपाध्यक्ष दिलीप स्वर्णकार, ईश्वर चंद्र प्रजापति, पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिन्हा ,चंद्रशेखर चौधरी, राजू चतुर्वेदी, रंजन सिंह, राजू कुशवाहा, वसुध तिवारी, रमेश वर्मा , विजय जायसवाल, रोबिन गुप्ता, सुनील वर्णवाल, बृजेश पाठक, भीमसेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, दीनदयाल कुमार, शिवकुमार महतो, ऋषिकेश सिंह, वरुण सिंह, रंजीत पाण्डे, शीतल सिंह, संतराज पासवान, राजेश ठाकुर, मणि शंकर ठाकुर सहित कई शामिल रहे।
