रामगढ़: नगर परिषद के वार्ड नंबर 32 स्थित कुरूम शिव मंदिर की छत ढलाई का कार्य गुरुवार की देर -शाम संपन्न हुआ। इससे पूर्व 1ः00 बजे शिक्षक मनोज सिंह के हाथों ढलाई कार्य का विधि पूर्वक शुभारंभ किया गया। जिसके पश्चात ढलाई का कार्य आगे बढ़ा। मंदिर की ढलाई को लेकर लोगों में काफी उत्साह का माहौल दिखा। ढलाई कार्य में सभी ने बढ़ चढ़कर योगदान दिया।
मौके पर मनोज सिंह ने कहा कि उन्हें शिव मंदिर की ढलाई का कार्य संपन्न होने पर काफी खुशी हो रही है। जबकि अवधेश सिंह ने कहा कि आज शिव मंदिर की ढलाई का कार्य संपन्न हो गया। अब शीघ्र ही मंदिर के गुंबज का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज मंदिर की ढलाई का कार्य संपन्न हो गया है। अब हमलोग मंदिर के गुंबज का निमार्ण होगा। उसके उपरांत फिनिशिंग का कार्य भी संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंदिर के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
मौके पर कामेश्वर सिंह, मनोज सिंह, दीपनारायण सिंह, पवन कुमार सिंह, अवधेश सिंह, अमित कुमार सिंह, बिनय कुमार सिंह, बबन सिंह, राकेश सिंह, कौशल सिंह, झुलन सिंह, क्रिश कुमार, आदित्य सिंह, अविनाश सिंह, गुलन सिंह, अनुभव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।