रांची: जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2027 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित होगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की इस परीक्षा के जरिए चयनित विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र 2027-28 में प्रवेश मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए यह निःशुल्क आवासीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल करने का अवसर है।

कक्षा 9वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9 और कक्षा 11वीं के लिए cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन में परेशानी होने पर संबंधित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य से सहायता ली जा सकती है। अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की गई है, ताकि पात्र विद्यार्थी प्रवेश के इस अवसर से वंचित न रहें।