भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र स्थित वेंक्टेश आयरन एंड एलॉय स्पंज फैक्ट्री में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की दो वेल्डिंग मशीन और एक ग्राइंडर बरामद किया है।

इस संबंध में भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली ने बताया कि 18 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से मशीनें चोरी कर ली थीं। फैक्ट्री प्रबंधन की शिकायत पर पतरातू (भदानीनगर) थाना में कांड संख्या 243/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। इसके बाद चिकोर निवासी जमशेर अंसारी (33), पिता खैरुद्दीन अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर उसके घर से दो इलेक्ट्रॉनिक वेल्डिंग मशीन, एक ग्राइंडर और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।