एक बच्चे की स्थिति गंभीर, चल रहा ईलाज
रांची: खलारी थाना क्षेत्र के पिपरवार में बुधवार की रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार चतरा में तैनात होमगार्ड का जवान पंकज कुमार अपनी बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों से साथ पिपरवार लौट रहा था।
इस दौरान पिपरवार भेलवाटांड़ चौक के निकट एक कार (एसयूवी) ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में पंकज कुमार, उनकी पत्नी गुड़िया देवी, एक पुत्र और एक पुत्री की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए रांची ले जाया गया है। बच्चे की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं दुर्घटना के बाद कार का ड्राइवर भाग निकला। पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर छानबीन में जुट गई है।