दहकते अंगारों पर चलकर शिवभक्तों ने दिया अटूट आस्था का परिचय
रामगढ़: पतरातु प्रखंड के कटिया बस्ती पंचायत मे शिव आस्था का पर्व मंडा पूजा मंगलवार को भक्तिभाव से संपन्न हुआ। सोमवार की रात से पूजा शुरू हुई। रात में भक्तों ने लोटन सेवा की। इसके उपरांत 101 भोक्ता और 121 शोक्ताइनो ने नंगे पांव दहकते अंगारे पर चलकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। वहीं बनसगोथाई मे भक्तों के शरीर में नुकीली लोहे की कील चुभोकर बनस झूला झुलाया गया।
अवसर पर भगवती जागरण का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटनउद्घाटन कटिया बस्ती पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटिया शिव पूजा मंडल समिति के अध्यक्ष मनोरंजन कुमार और संचालन वकील महतो ने किया।
कार्यक्रम के दौरान बंगाल से आए छऊ नृत्य और संगम मैजिशियन ग्रुप के द्वारा जागरण झांकी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में बड़कागांव की विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने शिव भक्तों के साथ झूमर नाच भी किया।
मौके पर ग्राम पंचायत कटिया बस्ती के पंचायत समिति अनीता जैन, शाहकोलोनी पंचायत के मुखिया अजीत प्रसाद, कटिया पंच मंदिर पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल रंजन, दिलीप सिंह, चंदन कुमार, सुजीत कुमार पटेल, अमित कुमार सिंह, निर्मल जैन, संजय रजक, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, संजीव कुमार सिंह सहित सैंकड़ों लोग शामिल रहे।
