उरीमारी (हजारीबाग): समाजसेवी दसई किस्कू को अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के मरांग परगना (केंद्रीय सचिव) बनाया गया है। उनके मनोनयन पर सोमवार को सिद्दो-कान्हू चौक पर समाज के लोगों ने फूलमाला पहनाकर और बुके देकर अभिनंदन किया। अवसर पर दसई किस्कू की अगुवाई में स्वतंत्रता सेनानी सिद्दो-कान्हू की आदमकद प्रतिमा का माल्यार्पण कर नमन किया गया।
इस दौरान दसई किस्कू ने कहा कि रामगढ़ जिलाध्यक्ष संथाल समाज अगुआ विनोद किस्कू की अगुवाई में भारत के अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में केंद्रीय कमेटी का गठन किया गया। जिसमें संथाल समाज के लोग काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। संथाल समाज के सामाजिक, शैक्षणिक, संस्कृति को बढ़ावा देने पर विशेष रूप से पूरे देश भर में अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम अभियान चलाएगी तथा समाज के शोषित लोगों के हक अधिकार दिलाने का काम करेगी।
अवसर पर संथाल समाज के लोगों ने अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू को भी बधाई दिया। अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से रैना टुडू, सुरेश मुर्मू, खेपन मांझी, तुलसी, कृष्णा सोरेन, तालो हंसदा, परमेश्वर सोरेन, शिकारी टुडू, सिकंदर सोरेन, विनोद सोरेन, जितेंद्र यादव, खेमलाल बेसरा, दिनेश कुमार, सुबीतराम किस्कू, मोहन पावरिया, अनिल मुर्मू, जितेंद्र टुडू, दीपक बेसरा, राजू टुडू, निर्मल टुडू, सुखदेव मांझी, राजेश कुमार, संतोष सहित कई लोग मौजूद थे।