हमारा हर एजेंडा राज्यवासियों के प्रति समर्पित है: सुदेश कुमार महतो

गिरिडीह: राज्य की उन्नति के प्रति हमारी सोच और हमारा ध्येय व्यापक है। हमारा हर एजेंडा राज्य और राज्यवासियों के प्रति समर्पित है। शहर हो या गांव हमें सभी जगह के मतदाताओं ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया है। उनकी सेवा और क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व। हम इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे। उक्त बातें आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने डुमरी और गिरीडीह विधानसभा में आयोजित आभार यात्रा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने डुमरी और गिरिडीह विधानसभा की जनता का लोकसभा चुनाव में चंद्र प्रकाश चौधरी के पक्ष में दिए जनादेश के लिए आभार प्रकट किया।

हमारी कोशिश लोगों को सकारात्मक धारा से जोड़ने की है। राज्य को विकास के हर मापदंड पर आगे ले जाने की हमारी तैयारी है। जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में हम काम करेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर विस्थापन और भूमि अधिग्रहण के मुद्दों पर हमारे सांसद मुखरता के साथ जनता की आवाज़ बनेंगे।

स्व. बिनोद बिहारी महतो को सुदेश महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि

पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने स्व. बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिनोद बाबू की हमेशा से यही सोच रही थी कि विकास की किरण जब तक अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंचती है, तब तक इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी और इस लड़ाई को लड़ने के लिए आजसू पार्टी का हर एक कार्यकर्ता तैयार है। उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी राज्य के युवाओं पर है। युवा शक्ति के साथ मिलकर हम आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाएंगे।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व विधायक निर्भय शहबादी, महासचिव यशोदा देवी, गिरिडीह जिलाध्यक्ष गुड्डू यादव, बोकारो जिलाध्यक्ष सचिन महतो, सचिव संतोष महतो, अलाउद्दीन अंसारी, टिकैत महतो, जयलाल महतो, बिगन महतो, सुरेश महतो, लखन महतो, संजय साहू, कम्पू यादव, छक्कन महतो इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

By Admin

error: Content is protected !!