उरीमारी (हजारीबाग): शांति निकेतन विद्यालय, बगरैया उरीमारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया। विद्यालय के पी.टी. आई प्रशिक्षक के द्वारा कई तरह का योगासन की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। अवसर पर विद्यालय के निदेशक नरेश करमाली ने कहा कि योग, मन, शरीर और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है। योग के विभिन्न रूपों से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को अलग-अलग तरीकों से लाभ मिलता है। आधुनिक जीवन शैली में भौतिक संसाधनों पर बढ़ती निर्भरता और प्रकृति से दूरी शारीरिक, मानसिक विकृतियों को न सिर्फ उत्पन्न कर रही है बल्कि बढ़ा भी रही है। ऐसे में प्रकृति से निकटता और योगमय जीवन को अपनाकर निरोग रहने के साथ ही हम सदैव उर्जावान भी महसूस करेंगे।
मौके पर मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक दिनेश करमाली, राजेन्द्र राम, रंजीत करमाली, राजू बेसरा पिंटू कुमार, बिनोद हांसदा, पूनम सरोज किण्डो, सुशील कुमार, अर्चना कुमारी, सुरज कुमार, पूनम भारती, सेवामुनी टुडू, संगीता कुमारी, सुमन हांसदा, विकास करमाली, सबिता देवी, प्रिती देवी, भीम साव, सिकन्दर अंसारी एवं सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे।
