• रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, छह घायल

• भुरकुंडा मेन रोड पर हाथीदाड़ी माइंस के पास बाइक  हाईवा से टकराई, दो घायल

रामगढ़: भुरकुंडा में शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में पांच महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद से गंभीर रूप से घायल चार लोगों को रेफर कर दिया गया।

पहली दुर्घटना रामगढ़-पतरातू फोरलेन पर रिलैक्स होटल के निकट घटी। जहां पतरातू डैम से भुरकुंडा की ओर आता ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो पर महिला, पुरुष और बच्चे मिलाकर कुल 12 लोग सवार थे। सभी नीचे धौड़ा भुरकुंडा के रहनेवाले बताए जाते हैं। सभी पतरातू में शादी समारोह में शामिल होकर वापस भुरकुंडा लौट रहे थे। दुर्घटना में ड्राइवर अमर करमाली सरिता कुमारी, सीमा देवी,  पिंकी कुमारी, सुनीता देवी, शारदा देवी घायल हो गए। घायलों को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल ड्राइवर अमर करमाली और सरिता कुमारी को रेफर कर दिया गया है। उन्हें एंबुलेंस पर सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया है।

वहीं दूसरी घटना भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा मेन रोड पर हाथीदाड़ी खदान के निकट घटी। जहां बाइक (JH 01 DL 0957) पर सवार दो युवक भुरकुंडा से सौंदा ‘डी’ की तरफ जा रहे थे। इस क्रम में बाइक अनियंत्रित होकर एक हाइवा से जा टकराई। दुर्घटना में दोनों युवक राजा कुमार और सूरज भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों के सहयोग से भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। 

By Admin

error: Content is protected !!