बड़कागांव(हजारीबाग): थाना क्षेत्र के बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर बुढ़ना घाटी में बुधवार को तड़के सुबह तकरीबन 04:00 बजे ट्रक और हाइवा में भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक ड्राइवर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हाइवा का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सरिया लदा 12 चक्का ट्रक ( JH 06J 4741) हजारीबाग की ओर से बड़कागांव की तरफ आ रहा था। वहीं बड़कागांव से कोयला लदा हाइवा (JH 02BJ 0948) हजारीबाग की तरफ जा रहा था। बुढ़ना घाटी में दोनों वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिससे ट्रक ड्राइवर कुंदन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हाइवा का ड्राइवर नारायण प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं काफी मशक्कत के बाद ट्रक के केबिन में फंसे ड्राइवर के शव को निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

By Admin

error: Content is protected !!