केरेडारी (हजारीबाग): प्रखंड संसाधन केंद्र केरेडारी द्वारा पाताल उत्क्रमिक मध्य विद्यालय में बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच निशुल्क पाठ्य पुस्तक, और कॉपी का वितरण किया गया। अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सोहर महतो, प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेंद्र महतो, प्रधानाध्यापक बिनोद रविदास सहित विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों को कॉपी-किताब देते हुए शिक्षा के महत्व से भी अवगत कराया गया।

अवसर पर समाज सेवी सोहर महतो ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई करने की बात कही। कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति ही समाज को सही दिशा दे सकता है। वहीं प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेंद्र महतो कहा कि विद्यालय में बच्चों को सभी सुविधाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

वहीं इससे पूर्व विद्यालय में स्कूल प्रबंधक अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता महेंद्र महतो एवं संचालन विनोद राम ने किया। बैठक के दौरान स्कूल में बच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने और साफ-सफाई पर चर्चा की गई।

मौके पर बलदेव महतो, संगीता देवी, तिलाशो देवी, बलदेव महतो, सुरेश गोप, अनीता देवी, शंकर करमाली, दिनेश महतो, भीम करमाली, पंचम महतो, धूवनेश्वर महतो, चिरातो देवी, रेखा देवी, रूबी देवी,सरिता, बॉबी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!