रामगढ़: भुरकुंडा के ए’ला एंग्लाइज स्कूल में बुधवार को ओलंपियाड का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 12 तक के 640 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया। ब्लूम ओलंपियाड के सौजन्य से आयोजित ओलंपियाड में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन पर आधारित प्रश्न पूछे गए। बताया गया कि परिणाम जल्द जारी किया जाएगा और सफल प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। 

अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ शैक्षणिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। 

ओलंपियाड को सफल बनाने में शिक्षक धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, सिद्धार्थ कुमार, गौरव कुमार साहू, अजीत कुमार सिन्हा, कंचन दास, राजन कुमार, मिथलेश बेदिया, सुजय कुमार, कंचन सोनी, अजीत शर्मा, कृष्ण अम्बष्ठा, कुमार विश्वक सेन, सीमा कुमारी, सुमन खलखो, चंचला कुमारी, काजल बनर्जी, रूचि सिंह सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा। 

By Admin

error: Content is protected !!