देश के आर्थिक सुधारो में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा – संजय सेठ
नई दिल्ली/रांची: रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के आवास पहुंचकर उनका अंतिम दर्शन किया और श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर संजय सेठ ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अर्थव्यवस्था की सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में डॉ. मनमोहन सिंह का नाम सदैव याद किया जाएगा।
संजय सेठ ने कहा कि एक सामान्य परिवार से उठकर एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री तक की उनकी यात्रा प्रेरणादाई है। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।