रामगढ़: भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति के तत्वाधान में देवरिया पंचायत के ऊपर टोला कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर स्वतंत्रता सैनानी, भगवान विरसा मुंडा जी के स्मृति समारोह के रूप में समिति अध्यक्ष रामलखन मुंडा के नेतृत्व में असहाय, जरूरतमंद बुजुर्ग महिला में पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान तकरीबन 200 लोगों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष राजकुमार कुंजाम ने किया।
मौके पर कार्य में समिति सचिव राजन करमाली, उपाध्यक्ष अनिल एक्का, कोषाध्यक्ष बुटन मुंडा, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य शशि करमाली, विक्की करमाली, प्रदीप करमाली, गीता मुंडा, गोपाल करमाली, सावित्री देवी, शिवरानी देवी, रेखा देवी, हेमंती देवी, साजन मुंडा, सुरेश मुंडा, शांति देवी, कमली देवी, जमनी देवी, सहोदरी देवी पानो देवी, पुरुषोंत्तम मुंडा, नागेश्वर मुंडा, तिरता मुंडा, सुगनी देवी, बाली देवी सरिता देवी, सावित्री देवी सहित अन्य उपस्थित थे।