रामगढ़: पतरातू प्रखंड अंतर्गत पटेलनगर पंचायत के करमाली टोला में शनिवार को पीसीसी पथ का शिलान्यास हुआ। पूजा-अर्चना के उपरांत बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी ने विधिवत नारीयल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। बताया जाता है कि करमाली टोला बस्ती से करमाली टोला बिरसा चौक तक डीएमएफटी मद के 20 लाख 15 हजार 900 रुपए की लागत से 346 मीटर पथ का निर्माण किया जाएगा।
मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष रामगढ़ मनोज राम, सतीश मोहन मिश्रा, योगेश दांगी, रंजन सिंह, संजीव सिंह बबला, अमरेश सिंह, संतोष अग्रवाल, श्रीनाथ करमाली, गौतम कुमार वर्मा, विक्रम करमाली, रंजीता करमाली, अमित करमाली, शशि करमाली, राजेश करमाली, विश्वनाथ करमाली, राजू करमाली, राज करमाली, सूरज करमाली, नंदू करमाली, लोढरी करमाली सहित अन्य मौजूद थे।