रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय के प्रांगण में मंगलवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती वर्ष पर  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल रहे। उन्होंने संगोष्ठी की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। इससे पूर्व विश्वविद्यालय परिवार द्वारा केंद्रीय मंत्री का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही संगोष्ठी से पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। 

वहीं संगोष्ठी को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी, उनकी शासन व्यवस्था और उसके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारत के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है। बिना भेदभाव सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा देनेवाली रानी अहिल्याबाई होल्कर के बताए रास्ते पर चलते हुए  हम 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक विकास प्रीतम, भाजपा रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बीएन शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार कुंदू बाबू, डॉ. संजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक विजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, शीतल सिंह, विश्वविद्यालय की सचिव प्रियंका कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और अन्य शामिल थे।

By Admin

error: Content is protected !!