रांची: लद्दाख के सियाचिन में हुए हिमस्खलन की घटना में शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी का पार्थिव शरीर गुरुवार को झारखंड लाया गया। रांची एयरपोर्ट पर सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। इस दौरान मुख्य सचिव अलका तिवारी, पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। यहां से पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास ले जाया जाएगा।

बताते चलें की शहीद नीरज कुमार चौधरी (22 वर्ष) देवघर जिले के मधुपुर विधानसभा अंतर्गत कजरा गांव के रहनेवाले थे। वर्ष 2022 में उनका चयन अग्निवीर के रूप में हुआ था। वे लद्दाख के सियाचिन में देश की सुरक्षा में तैनात थे। एक दिन पहले वे सियाचीन में हिमस्खलन की घटना में शहीद हो गए।

 

Image courtesy Social media 

By Admin

error: Content is protected !!